फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शूलिनी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 जून से शुरू होंगे ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

मेले के दौरान स्थानीय रूटों पर निशुल्क चलेगी मुद्रिका बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि 20 से 22 जून तक आयोजित होने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के ऑडिशन 10 से 15 जून तक आयोजित किए जाएंगे। कलाकारों को प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि कलाकार मेले में प्रस्तुति देने के लिए अपना पंजीकरण hpsolan.nic.in पर जाकर शूलिनी मेला लिंक पर जाकर करना होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन व पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मनमोहन शर्मा ने मेला अवधि में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मेले में पूर्व की भांति विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को खेल प्रतियोगिता व प्रदर्शनियों के लिए उचित तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला अवधि में स्थानीय रूटों पर निशुल्क मुद्रिका बस सेवा चलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा, सीएमओ डॉ. अजय पाठक, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार हिमालयन, निगम सहायक आयुक्त बिमला पी. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें