फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डुमैहर के पंकज पाल बने एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के डिप्टी महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के चुनाव में अर्की क्षेत्र से संबंध रखने वाले पंकज पाल डिप्टी महासचिव निर्वाचित हुए हैं। एसोसिएशन के चुनाव में प्रदेशभर के बैंकों में कार्यरत 1,000 से अधिक अधिकारियों ने मतदान किया। चुनाव में पंकज पाल ने दिनेश शर्मा को 68 वोटों से हराया। पंकज पाल को जहां 538 वोट मिले, वहीं दिनेश शर्मा 470 वोट प्राप्त किए। पंकज पाल अर्की तहसील की ग्राम पंचायत डुमैहर के कोट गांव से संबंध रखते हैं। वर्तमान में लाहौल-स्पीति जिला में एसबीआई में बतौर प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। प्रदेश एसोसिएशन के डिप्टी महासचिव चुने जाने पर उनके गांव कोट व पंचायत सहित पूरे अर्की क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी सुमित मित्तल, राकेश कालड़ा, मनोज भारद्वाज, प्रदीप, दिवेश, रमेश, भूपेंद्र आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें