फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर गाड़ी से उतारकर डंडों और तलवारों से हमला

Thu, 23 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते चार अज्ञात हमलावरों ने बद्दी के एक ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर पीट डाला। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते चार अज्ञात हमलावरों ने बद्दी के एक ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर पीट डाला। हमलावर डंडों और तलवारों से लैस थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में गगन बहादुर गांव लेही डॉ. कड़ुआना ने पुलिस में दर्ज शिकयत में कहा है कि वह ठेकेदार है। बुधवार रात करीब पौने नौ बजे वह घर पर था। इस दौरान उसे एक काल आई और कॉलर ने कहा कि वह जस्सी बोल रहा है किसी जरूरी काम से मिलने चाहता है। बातचीत का हवाला देते हुए उसे भुड्ड बुला लिया।

ठेकेदार कार में सवार होकर भुड के लिए निकल पड़ा। ठेकेदार के मुताबिक जैसे ही वह कार में अलपला कंपनी के पास रात करीब 9.30 बजे पहुंचा तो एक स्विफ्ट कार अचानक उसकी कार के आगे आकर रुकी।
विज्ञापन


इसमें से चार व्यक्ति उतरे और डंडों और तलवारें लहराते हुए उसे कार से बाहर निकाला तथा पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में उसे गहरी चोटें पहुंची हैं। ठेकेदार के शोर मचाने के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें