फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में चार वर्ष में नहीं बना अटल आदर्श विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
निशानदेही के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माणकार्य
विज्ञापन

2019 में पहली घोषणा, 2020 में जारी हुई थी नोटिफिकेशन
कुनिहार मार्ग पर करोड़ों की लागत से 30 बीघा पर होना था निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसीकुनिहार(सोलन)। कुनिहार में करोड़ों की लागत से प्रस्तावित अटल आदर्श विद्यालय चार साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सका है। 25 जनवरी 2019 को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में पूर्ण राजत्व दिवस पर अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। इसके बाद करीब दो माह पूर्व सोलन में भी भाजपा कार्यकाल के दौरान पूर्व सीएम ने इसको लेकर घोषणा की थी। पहली घोषणा के करीब एक वर्ष पांच माह बाद सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। जिससे लोगों में क्षेत्र में एक अच्छे विद्यालय खुलने की उम्मीद भी जगी थी।

लेकिन करीब चार वर्ष बाद भी आज तक धरातल पर एक ईंट भी नहीं लग पाई है। कुनिहार विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत कोठी में शिक्षा विभाग की करीब 30 बीघा भूमि पर अटल आदर्श विद्यालय बनाया जाना प्रस्तावित है। अगस्त 2021 में शिक्षा विभाग द्वारा भूमि संबंधित निशानदेही के प्रार्थना पत्र पर नायब तहसीलदार कुनिहार ने भूमि की निशानदेही की गई। इसके अलावा करीब 292 पेड़ भी वन विभाग की अनुमति के बाद यहां काटे गए। कुनिहार में प्रस्तावित अटल आदर्श विद्यालय में छठी कक्षा से होस्टल सुविधा दी जाएगी। आधुनिक आईसीटी लैब, ऑडिटोरियम, जिम, स्वीमिंग पूल, डिजिटल पुस्तकालय, इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए मैदान भी बनेंगे। स्कूल में मेडिकल ऑफिसर, पैरा मेडिकल के पद भी सृजित होंगे। लेकिन अब सरकार कांग्रेस की बन गई है व जिस तरह पूर्व सरकार द्वारा की गई घोषणाओं व नोटिफिकेशन को रद्द किया जा रहा है, उसे देख कर तो अटल आदर्श की घोषणा भी हवा हवाई ही नजर आने लगी है।इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को स्थानीय विधायक से उम्मीद

इंद्र पाल शर्मा, आरपी जोशी, मोहन लाल, कृष्ण चंद, सुनील, सुभाष शर्मा, नेक राम, सहित स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से उम्मीद लगाई है, कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में 2019 में राजत्व दिवस पर अर्की विधान सभा के कुनिहार क्षेत्र में दिए गए अटल आदर्श विद्यालय की घोषणा को पूरा करेंगे, ताकि अर्की विधान सभा में एक बेहतर शिक्षा वाला बोर्डिंग विद्यालय खुल सके व प्रदेश के होनहार विद्यार्थी इस विद्यालय में बेहतर शिक्षा पा सके। अर्की विधान सभा के विधायक व प्रदेश सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी से भी विधान सभा के लोगों को आस है, कि इस केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी विद्यालय को खुलवाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें