फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फोरलेन में दत्यार के समीप रात को बंद कर दी जाती है पहाड़ी वाली लेन

Sun, 04 Aug 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कंपनी ने वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर लिया निर्णय
विज्ञापन

700 मीटर तक एक ही लेन में चलाया जा रहा है यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू से शिमला फोरलेन पर दत्यार के समीप रात के समय पहाड वाली लेन एतिहयात के तौर पर बंद कर दी जाती है। दत्यार के समीप ट्रक ले बाय व आई लव हिमाचल पार्क के बीच में खतरनाक पहाड़ बारिश मे दरक रहे हैं जिसके कारण दत्यार से 700 मीटर आगे तक एक ही लेन पर ट्रैफिक रहता है ताकि रात के समय चलने वाले वाहनों को पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के खतरे से सुरक्षा दी जा सके।
फोरलेन का 200 मीटर भाग खतरनाक पहाड़ के बीच से गुजरता है। इस पहाड़ से बारिश के मौसम में कभी भी अचानक पत्थर सड़क पर गिर जाते हैं जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। पहाड़ पर बहुत ऊंचाई पर अभी भी बड़ी-बड़ी चट्टानें व पत्थर अटके हैं। यह पत्थर कभी भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रील कंपनी के प्रोजेकट मैनेजर पंकज ने बताया कि रात को वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए दत्यार के समीप रात के समय पहाड़ वाली लेन को बंद कर दिया जाता है। बरसात के दौरान रात को यह लेन बंद ही रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें