फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एएसपी इलेवन ने प्रिसिंपल इलेवन को दी मात

विज्ञापन
नशा मुक्त सोलन थीम पर क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
क्रिकेट के जरिये युवाओं को दिया चिट्टा मुक्त सोलन और फिट इंडिया बनाने का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन शहर के पुलिस मैदान में रविवार को क्रिकेट के जरिये समाज को जागरूक करने की एक अनूठी मुहिम दिखी। मौका था पुलिस विभाग एएसपी इलेवन और गवर्नमेंट कॉलेज सोलन प्रिसिंपल-इलेवन के बीच आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैचों का। खेल की पिच से न केवल रनों की बरसात हुई, बल्कि युवाओं को चिट्टा मुक्त सोलन और हेल्दी इंडिया का सशक्त संदेश भी दिया गया। पहले मुकाबले में पुलिस विभाग की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉलेज के प्रोफेसरों की टीम मैदान पर संघर्ष करती दिखी और 160 रनों पर ही सिमट गई। वहीं, दूसरे मैच में पुलिस की टीम और भी आक्रामक तेवरों में नजर आई। पुलिस एकादश ने 250 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में गवर्नमेंट कॉलेज की टीम ने अंत तक हार नहीं मानी और 20 ओवरों में 209 रन बनाए, लेकिन जीत पुलिस के खाते में ही गई।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के प्रति सचेत करना था। मैच के दौरान पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने संयुक्त रूप से कहा कि नशा समाज की नींव को खोखला कर रहा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल के मैदान और सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें