नालागढ़ के राजपुरा में महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता- स्रोत- संस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से राजपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संस्था की कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सुरक्षित प्रसव और पोषण पर जोर अभियान के दौरान 6 गर्भवती और 16 स्तनपान कराने वाली माताओं से सीधा संवाद किया गया। उन्हें प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल, संतुलित आहार, आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित प्रसव, शिशु टीकाकरण और स्तनपान की सही विधि की जानकारी दी। विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि समय पर उपचार से मां से शिशु में संक्रमण के खतरे को टाला जा सकता है। किशोरियों को दी स्वच्छता की जानकारी संस्था ने 11 किशोरियों के साथ भी समूह चर्चा की।