फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साधुपुल के समीप अश्वनी खड्ड का चार करोड़ से होगा तटीकरण

Sun, 25 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड पर तटीकरण कार्य की आधारशिला रखते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल। संवाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने रखी निर्माण कार्य की आधारशिला
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त में 1.18 करोड़ रुपये की राशि जारी

साधुपुल बाजार को सुरक्षित करने के लिए लगेंगे 1.50 करोड़ के डंगे
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के साधुपल क्षेत्र में चार करोड़ रुपये की लागत से अश्वनी खड्ड पर आवश्यकतानुसार तटीकरण किया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने साधुपुल में अश्वनी खड्ड पर तटीकारण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तटीकारण कार्य के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1.18 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में अश्वनी खड्ड के तटीकरण से जहां समूचा क्षेत्र जलीय आपदा से सुरक्षित होगा। वहीं विभिन्न गतिविधियों को संबल भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आपदाओं से होने वाली क्षति को न्यून करने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूरा किया जाएगा। साधुपुल बाजार में सिंकिंग जोन में भी लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए डंगे लगाए जाएंगे। इससे साधुपुल बाजार की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनके त्वरित निपटारे का आश्वासन दिया। इस मौके पर खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत तुंदल की प्रधान चित्र लेखा, ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश, ग्राम पंचायत तुंदल के उप प्रधान ज्ञान चंद, उप प्रधान सकोड़ी राजेंद्र, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता सुमित सूद सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें