फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की-सोलन वाया वाकनाघाट बस एक साल से बंद

Wed, 05 Aug 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों, स्कूली बच्चों को आ रही हैं दिक्कतें, पैदल जा रहे गंतव्य तक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। सोलन डिपो से चलने वाली बस अर्की-सोलन वाया मांजू-कुफ्टू-ममलीग-वाकनाघाट पिछले लगभग एक वर्ष से बंद है। यह बस सोलन शिमला की लगभग 12 पंचायतों से होकर चलती है। पिछले कई वर्षों से यह बस ग्रामीण जनता के लिए आधारभूत सुविधा प्रदान कर रही थी। उक्त रूट पर चलने वाली बस में प्रतिदिन दर्जनों विद्यार्थी, आम जनमानस सफर करता था। यह बस सेवा सोलन जिले की सुदूरवर्ती पंचायतों कनेर, जधाना, ममलीग, पलोग, खनलग और रोहांज जलाणा के लोगों के लिए सुविधा प्रदान कर रही थी। साथ ही ग्रामीणों, स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिवेश गर्ग ने बताया कि इस मार्ग पर चलने वाली एकमात्र बस सेवा है। परंतु विगत एक वर्ष से यह बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों एवं आम जनता के लिए आवागमन की बहुत असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार पथ परिवहन निगम सोलन को अवगत करवाया गया और मुख्यमंत्री सेवा हेल्पलाइन 1100 पर भी कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई। बावजूद इसके विभाग से कोई समाधान नहीं हुआ ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह किया है कि बस रूट को जल्द शुरू करें। उधर, अधिकारियों का कहना है कि अभी नई बसें मिल रही हैं, रूट को जल्द बहाल करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें