फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉल सबलेट करने वालों पर शिकंजा कसेगी नपं

Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका स्टालों की सबलेटिंग की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत अर्की की बैठक में जांच शुरू करने का फैसला लिया गया। बैठक के दौरान स्टालों की पूरी सूची तैयार करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नतीजतन अपने नाम से स्टॅाल लेकर दूसरों को किराये पर देने वालों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा प्रसिद्ध लुटरू महादेव तक सड़क पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सावित्री गुप्ता ने की।  
विज्ञापन


अर्की नगर पंचायत के तहत बने पालिका स्टालों की सबलेटिंग प्रकरण पर नपं पदाधिकारियों ने कार्रवाई का फैसला लिया है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि जिन लोगों ने पालिका स्टाल किराये पर लेकर आगे सबलेट किए हैं उनकी सूची तैयार की जाए। इसके अलावा लुटरू महादेव गुफा तक सड़क बनाने की संभावना पर चरचा की गई। साइट प्लान तैयार करने का भी फैसला लिया गया। यह गुफा सैकड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है लेकिन बेहतर सड़क सुविधा न होने के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कुछ भवनों की एनओसी मिली
बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। विभिन्न भवनों के निमार्ण एवं मरम्मत की अनापत्ति प्रदान की गई। बैठक के दौरान खडयालू नामक स्थान पर उगी झाड़ियों के कटान एवं साफ सफाई की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी चर्चा की गई ताकि अर्की नगर पंचायत साफ और सुथरी दिख सके। इस मौके पर नपं प्रधान के अलावा नपं सचिव, उपप्रधान नानक चंद, विभिन्न पार्षद एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।a
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें