फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला स्तरीय यूनिफाइड गेम्स में अर्की और कंडाघाट खंड का दबदबा

Sat, 24 Oct 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में हुआ जिला स्तरीय यूनिफाइड गेम्स-2026 का शानदार आयोजन
विज्ञापन

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अर्की और कंडाघाट खंड का रहा दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों में जिला स्तरीय यूनिफाइड गेम्स-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला सोलन के सभी 10 शिक्षा खंडों की टीमों ने भाग लिया। खेलों का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़कर उनके आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता उपनिदेशक, गुणवत्ता शिक्षा डॉ. राजेंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
बास्केटबॉल: अर्की खंड विजेता, कंडाघाट खंड उपविजेता।
बोच्चे: अर्की खंड विजेता, सोलन खंड उपविजेता।
वॉलीबॉल: कंडाघाट खंड विजेता, अर्की खंड उपविजेता।
बैडमिंटन (लड़के): कंडाघाट खंड विजेता, सोलन खंड उपविजेता।
बैडमिंटन (महिला): कंडाघाट खंड विजेता, पट्टा महलोग खंड उपविजेता।
इस अवसर पर डाइट सोलन की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता, समावेशी शिक्षा समन्वयक जूली रिचर्ड, डाइट मीडिया प्रभारी पंकज धौटा, ग्राम पंचायत कोठों के प्रधान सुशांत ठाकुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों के प्रधानाचार्य अनिल बाली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें