कुमारहट्टी में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के मेधावी खिलाड़ी व अन्य। स्रोत आयोजक कमेटी
कुमारहट्टी में हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग का समापन
एडीसी ने विजेताओं को किया सम्मानित, अंडर-11 में सुनाक्षी ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एसेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग कुमारहट्टी की ओर से आयोजित बैडमिंटन जूनियर ग्रेड फाइनल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। राजा वीरभद्र सिंह मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले फाइनल के समापन समारोह में अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) राहुल जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छह महीनों से चल रही प्रतियोगिता के मेगा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एपीएस स्कूल डगशाई के 13 वर्षीय अर्चित को उभरता खिलाड़ी के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। लड़कियों के अंडर-11 (एकल) में सुनाक्षी विजेता और जनिशा उप-विजेता रहीं। अंडर-13 (एकल) आराध्या जाखड़ विजेता व आइजल उप-विजेता रहीं। अंडर-15 (एकल) में आरूही विजेता और आराध्या जाखड़ उप-विजेता रहीं। अंडर-15 डबल्स मेंआराध्या जाखड़ व आराध्या धीमान विजेता और नव्य व एंजल उप-विजेता रहे। अंडर-17 (एकल) में श्रुति विजेता और आरूही उप-विजेता बनीं।
लड़कों के अंडर-11 (एकल) में माधव विजेता और रियांश उप-विजेता रहे। अंडर-11 (डबल्स) में वेद व वेदांत विजेता और विराज व हिमांश उप-विजेता रहे। अंडर-13 (एकल) में आद्वित विजेता और मृदुल उप-विजेता रहे। अंडर-13 (डबल्स) में आद्वित व प्रभव विजेता और मृदुल व काव्यांश उप-विजेता रहे। अंडर-15 (एकल) में हनी ठाकुर विजेता और अर्पित उप-विजेता रहे। अंडर-17 (एकल) में जतिन विजेता और प्रणव सिंह उप-विजेता रहे। अंडर-19 (एकल) में आर्यमन विजेता और अयान राणा उप-विजेता रहे। अंडर-19 (डबल्स) में अंकित व सुभव अग्रवाल विजेता और अयान बिज व आर्य वीर पांटा उप-विजेता रहे।
प्रतियोगिता के समापन मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को हार-जीत के दबाव से मुक्त होकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन अवसर देती हैं। उन्होंने समाज में पैर पसार रहे चिट्टे जैसे नशे पर गहरी चिंता जताते हुए युवाओं से अपील की कि वे नशे का रास्ता छोड़कर खेल गतिविधियों से जुड़ें, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही दिशा में हो सके।