फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 7 दिसंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
13 से 15 दिसंबर तक नालागढ़ में होगा रेडक्रॉस मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नालागढ़ में 13 से 15 दिसंबर तक रेडक्रॉस मेला आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के इच्छुक कलाकार 7 दिसंबर तक उपमंडलाधिकारी नालागढ़ में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार ने कहा कि जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में तीनों दिन सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए जिला सोलन के लोक कलाकार 7 दिसंबर तक उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर तक सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर लोक कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन भी करवाए जा सकते हैं। कलाकारों से आवेदन लेने के लिए 7 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित है। उन्होंने जिला सोलन के सभी लोक कलाकार प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ की ईमेल sdmnalagarh-solangmail.com पर प्रेषित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें