फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकार से लंबित एरियर शीघ्र जारी करने की अपील

Sun, 12 Jul 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बरोटीवाला में वरिष्ठ नागरिकों को एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी- स्रो
विज्ञापन
बरोटीवाला में पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिक संगठन की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाल (सोलन)।
पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन की बरोटीवाला इकाई की बैठक में पेंशनरों की लंबित एरियर जारी करने की मांग की है। बरोटीवाला में इकाई के अध्यक्ष उदयराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के हजारों पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि छठे वेतन आयोग से संबंधित एरियर, संशोधित पेंशन, मेडिकल बिलों का समयबद्ध भुगतान तथा अन्य वित्तीय लाभ शीघ्र जारी किए जाएं। बैठक में यह भी कहा गया कि कई विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज भी समय पर पेंशन एवं अन्य देय लाभ नहीं मिल रहे हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मेडिकल सुविधाओं में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने तथा वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। पेंशनरों ने सरकार से अनुरोध किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित की जाए और लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगामी रणनीति बनाने को बाध्य होगा। बैठक के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार तनवर, जिला डेलीगेट राजदास, गीताराम तनवर, प्यारेलाल चौधरी, गीता राम तथा राजेश तनवर सहित अन्य पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें