फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में निगम की एक और बस मंजिल पर पहुंचने से पहले हांफी

विज्ञापन
नालागढ़ में बस आड़े से एक किलोमीटर पहले हांफी एचआरटीसी बस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ परिवहन डिपो में खटारा बसों के बीच रास्ते हांफने का सिलसिला नहीं थम रहा। मंगलवार को भी शिमला से नालागढ़ आने वाली बस नालागढ़ बस अड्डे से करीब एक किमी पहले ही हांफ गईं। इससे पहले भी बीते बुधवार को नालागढ़ से शिमला जाने वाली और शिमला से नालागढ़ आने वाली दोनों बसे रास्ते में खराब सवारियों को निजी वाहनों से जाना पड़ा था। आज फिर बस स्टैंड पहुंचने से पहले ही हांफ गईं। गनीमत यह रही कि बस अड्डा केवल एक किमी दूर था, इसलिए लोग पैदल या लिफ्ट लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस बारे हिमाचल परिवहन निगम नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि नालागढ़ डिपो में बसों की कमी चल रही है। कुल मिलाकर लगभग 80 बसें है जिनमें से करीब 28 बसे खराब खड़ी हैं। शेष 52 बसों से करीब 180 रूट चला रहे है। हालांकि निगम के पास इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी है किंतु अभी तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई है, जिसके इनका आवंटन डिपुओं को नहीं हुआ है। इन बसों के मिलने से स्थिति में सुधार होने की आशा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें