फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: रामशहर सीएचसी को 24 घंटे चलाने की घोषणा कागजों में

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पूर्व सरकार ने रामशहर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे खोलने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई। यह सीएचसी अभी केवल दिन में ही चल रही है। अगर रात के समय कोई आपात में मरीज यहां इलाज के लिए आता है तो उसे यहां इलाज नहीं मिलता और मजबूरन 20 किलोमीटर दूर नालागढ़ जाना पड़ता है।नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र की एक मात्र सीएचसी को 24 घंटे करने की घोषणा पूर्व सरकार ने की थी। वर्तमान में सीएचसी शहर से एक किमी दूर है। इसके चलते यहां पर स्टाफ को रात के समय जाने में दिक्कत है। रात के समय पीएचसी को पुराने भवन में चलाने की योजना बनाई गई थी इस पर विभाग ने लोनिवि को छह माह पूर्व 12,00000 रुपये भवन की रिपेयर के लिए दिए है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे अभी तक 24 घंटे सीएचसी चलाने की घोषणा मात्र कागजों में ही सीमित हो कर रह गई है। रामशहर पंचायत की प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया कि पिछली सरकार ने इसे चालू करने की घोषणा तो की थी, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ है और आज भी लोगों को 4:00 बजे के बाद आपात सेवाओं को लिए नालागढ़ जाना पड़ता है। इस सीएचसी के अधीन दो दर्जन से अधिक पंचायतें आती हैं।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि विभाग ने बस अड्डे के समीप बनी पुराने भवन की मरम्मत के लिए विभाग ने लोनिवि ने 12,00000 रुपये जमा करवाया, लेकिन अभी तक भवन की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते इसे दिन रात नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें