फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रश्नोत्तरी में अनिता, मनीषा और प्रिया विजेता

Sat, 04 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज रामशहर में प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टीम एक की अनिता देवी, मनीषा और प्रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य सिमरन गिल्डियाल ने किया। प्रतियोगिता की थीम सेलिब्रेटिंग डेमोक्रेसी विद डिग्निटी रहा। जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में 3 विद्यार्थी और कुल 18 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसका संचालन ईएलसी नोडल ऑफिसर प्रो. शशि के पालनाटा ने किया। जिसमें कुल 6 राउंड थे प्रत्येक राउंड में 6 प्रश्न पूछे गए। टीम ए ने पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर टीम सी रही जिसमें निकिता ठाकुर, दीक्षा कुमारी तथा कैलाश शर्मा बीए तृतीय वर्ष थे। अंत में कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों से विचार साझा करके उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर कॉलेज के वरिष्ठ प्रो. दुर्गा चंद नेगी, प्रो. सुमन डॉ. तनु कलसी प्रो. रितु व गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें