फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अनिल शर्मा बने किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

Tue, 16 Jul 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी(सोलन)। नालागढ़ निवासी अनिल शर्मा को किसान कांग्रेस हिमाचल का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सोहन वर्मा ने हाईकमान से विचार विमर्श करके की है।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के महासचिव डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अनिल शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण देखकर दी गई है। अनिल शर्मा भारत की एक प्रतिष्ठित कंपनी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और अब वो अपना समस्त बचा हुआ समय किसानों व बागवानों के उत्थान में लगाना चाहते हैं। अनिल शर्मा मूल रूप से गांव पियाडकर, तहसील एवं जिला हमीरपुर के रहने वाले हैं। अनिल शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें