फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश हस्ताक्षर अभियान में मिल रहा जनसमर्थन : शैलेंद्र

विज्ञापन
भाजपा सोलन शहरी मंडल के आक्रोश हस्ताक्षर अभियान में भाग लेती युवति। स्रोत: भाजपा मंडल
विज्ञापन
सोलन सुबाथू सड़क की दुर्दशा पर सरकार पर उठे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा सोलन शहरी मंडल की ओर से चलाए जा रहे आक्रोश हस्ताक्षर अभियान को सभी वार्डों में समर्थन मिल रहा है। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों में उत्साह के साथ-साथ वर्तमान सरकार के प्रति गहरी नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली। कहा कि सोलन-सुबाथू मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में विशेष आक्रोश है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आम जनता को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में पानी की भारी कमी और बढ़े हुए बिलों ने आम लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। जनता को न तो पर्याप्त जल आपूर्ति मिल रही है और न ही राहत उल्टा आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और व्यवस्थाओं की लचर हालत ने आम आदमी को असहाय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे अभियान के दौरान एक बात स्पष्ट रूप से सामने आई जनता में सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। लोग मानते हैं कि वर्तमान सरकार मूलभूत विकास कार्यों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन शहरी मंडल जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें