संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयपुर में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, ईसीसीई डे और रेडिनेस मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सरला भाटिया ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में खंड अध्यक्ष अमित बंसल, जिला महासचिव नितांत कुमार, केंद्राध्यक्ष सुनीला भाटिया और पवन रेखा भी मौजूद रहे।
विद्यालय मुख्य शिक्षिका गार्गी अग्निहोत्री और अध्यापिका जया वर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति समय समय पर पूरा सहयोग करती है। ईसीसीई दिवस के लिए राज्य स्रोत समन्वयक देवेंद्रा पेजटा और ज्योत्सना शर्मा को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था। सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान करने के बाद समापन किया गया। एसएमसी प्रधान ने दोनों अध्यापिकाओं का आभार जताया ।