फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षा विभाग की पहल, सोलन के कांप्लेक्स स्कूलों में अब अनिवार्य होंगे परीक्षा हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
उप निदेशक उच्चतर शिक्षा ने स्कूलों को परीक्षा हॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

विभाग को भी देनी होगी रिपोर्ट, परीक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक एक बड़ा कदम उठाया है। उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सोलन ने जिले के सभी कांप्लेक्स स्कूलों को अपने परिसर में स्थायी परीक्षा हॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार परीक्षा हॉल होने से न केवल अनुशासन बना रहेगा, बल्कि परीक्षाओं के दौरान स्टाफ और छात्रों को बैठने व प्रबंधन में आने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी। जारी आदेशों के अनुसार प्रत्येक कॉम्प्लेक्स स्कूल में एक निर्धारित परीक्षा हॉल होना अनिवार्य होगा। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं के संचालन को अधिक सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। अब तक कई स्कूलों में जगह की कमी के कारण परीक्षाओं के दौरान काफी अव्यवस्था रहती थी, जिसे दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि कांप्लेक्स स्कूलों में परीक्षा हॉल अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए स्कूलों से प्रस्ताव भी मांगा गया है। उन्होंने कहा इस हॉल में परीक्षा के साथ विद्यार्थियों की अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा सकती है। हालांकि जिले के कई स्कूलों में यह व्यवस्था पहले से ही है, लेकिन कुछ स्कूलों में इसकी व्यवस्था नहीं है। इसमें सभी कॉम्प्लेक्स स्कूलों में हॉल तैयार होगा।
विज्ञापन

वार्षिक संयुक्त बैठक कार्यक्रम भी किए घोषित
शिक्षा विभाग ने जिला के विभिन्न ब्लॉकों के लिए वार्षिक संयुक्त बैठक का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। इन बैठकों में सभी स्कूल प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 21 अप्रैल अर्की और दून ब्लॉक के पीएम श्री दाड़लाघाट स्कूल, 23 अप्रैल को रामशहर, पट्टा मेहलोग, नालागढ़ और बद्दी के लिए दिल्ली पब्लिक स्मार्ट स्कूल न्यू नालागढ़, 25 अप्रैल को कुठार और धर्मपुर के लिए रामपुर स्कूल 27 अप्रैल सोलन और कंडाघाट के लिए कंडाघाट स्कूल में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें