नालागढ़(सोलन)। उपमंडल के ऊपरली भाटिया में लखदाता के नाम पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों के पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में माली की कुश्ती रोहतक के अमित और बागवानिया के इरफान के बीच हुई। जिसमें रोहतक के अमित जीत हासिल की।
कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी हरप्रीत सैनी ने शिरकत की। उन्होंने माली की पहलवानों से परिचय करने के बाद कुश्ती शुरू कराई। उन्होंने विजेता पहलवान अमित रोहतक को 3100 व उपविजेता इरफान बागबानियां को 2100 देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कमेटी की ओर से 2 लाख की कुश्ती करवाई गई। इस मौके पर बलदेव मास्टर, भूपेंद्र चंदेल, कुलदीप, शिवकुमार, दविंदर चंदेल, शीतल, रामजी दास, ताराचंद, गुरचरण चंदेल, गौरव, बंटी, नसीब चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।