फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खो-खो में मझोली को हरारकर बरूणा स्कूल सेमीफाइनल में पहुंचा

Sun, 01 Sep 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटियां स्कूल में अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


ट्रक यूनियन कार्यालय सचिव ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतियोगिता में क्षेत्र के 28 स्कूलों से 408 खिलाड़ी ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां में नालागढ़ खंड की अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रक यूनियन नालागढ़ के कार्यालय सचिव मनमोहन सिंह, मेहर चौधरी व इंद्रजीत सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 28 विद्यालयों से 408 छात्र भाग ले रहे हैं। 3 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल तथा रेसलिंग में प्रतिभागी अपना दमखम दिखाएंगे।

रविवार को प्रतियोगिता के सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद खोखो में बरूणा स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में बरूणा ने मझोली को पराजित किया। इसके अलावा अन्य लीग मैच में पल्ली ने नंगल, बरूणा ने मस्तानपुरा, बघेरी ने भाटियां को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बैडमिंटन के हुए मुकाबलों में दभोटा ने रेडू व मलहेणी ने शिवालिक साइंस स्कूल पंजेहरा को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वालीबाल में कुंडलू ने पंजेहरा व राजपुरा ने जोघों को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रितु अवस्थी एवं स्टाफ, डीएसएसए प्रतियोगिता प्रभारी डीईपी हेमराज ने मुख्य अतिथि एवं आयोजन के विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से नियुक्त टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर प्रधानाचार्य मनोज शर्मा समेत स्थानीय लोग नथूराम, चनन सिंह, राजीव कुमार(काकू), प्रेमचंद, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह, कला अध्यापक गुरचरण सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें