फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अमित मिस्टर और मीनाक्षी मिस फ्रेशर चुनीं

विज्ञापन
वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में विदाई पार्टी में वि​भिन्न टाइटल से सम्मानित प्र​शिक्षु। सं
विज्ञापन
वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाई धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई पार्टी नवगत् महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रशिक्षुओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डीएलएड के प्रशिक्षुओं द्वारा रैंप पर प्रस्तुत मॉडलिंग रही। बीएड के अमित को मिस्टर एवं मीनाक्षी को मिस फ्रेशर के खिताब एवं स्मृति चिह्न देकर नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब प्रियंका एवं तुषार ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज उप प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा और डीएलएड के विभागाध्यक्ष हीरा दत्त शर्मा शर्मा ने भी अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन डीएलएड द्वितीय वर्ष की रजत, दीपक, मीनाक्षी एवं कीर्ति ने किया। इस अवसर पर सभी के लिए कॉलेज प्रांगण में प्रीति भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें