फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबुजा के कंवेयर बेल्ट में लगी आग, 500 मीटर तक क्षेत्र जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट के मांगू-ग्याणा में सोमवार सुबह अंबुजा सीमेंट के कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई। आग काफी तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में करीब 500 मीटर तक फैल गई। इससे स्थानीय लोगों में भी दहशत फैल गई।
आग की सूचना मिलते ही दाड़लाघाट पुलिस से एसएचओ जीत सिंह और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही की आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8:45 बजे शॉर्टसर्किट हुआ। अंबुुजा सीमेंट कंपनी का ग्याणा और मांगू में खनन क्षेत्र है। यहां से अंबुुजा सीमेंट कंपनी के प्लांट को कन्वेयर बेल्ट से पत्थर की आपूर्ति की जाती है। आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आग लगने से किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें