फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार पीएनबी में होगा पंजीकरण

Tue, 07 Mar 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। यात्रा पर जाने से पहले पंजाब नेशनल बैंक की शाखा बद्दी में श्रद्धालु पंजीकरण करवा सकते हैं। जम्मू कश्मीर सरकार और अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पंजाब नेशनल बैंक को अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण कार्ड बनाने बारे अधिकृत किया है। अमरनाथ यात्रा में इस बार भी संस्था शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल 19वां विशाल भंडारा लगाएगी।
विज्ञापन


चेयरमैन लाल हरविलास जिंदल, अध्यक्ष रामलोक चौधरी, उपाध्यक्ष एसपी गुप्ता और तरक्की लाल कौशल ने बताया कि यात्रियों के पंजीकरण का कार्य पूरे देश में पहली मार्च से शुरू हो चुका है। जिला सोलन के सैकड़ों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इन्हें अपना पंजीकरण कार्ड बनाने के लिए शिमला, पंचकूला और चंडीगढ़ आदि के बैंकों में जाना पड़ता था। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी।

जम्मू-कश्मीर सरकार और श्राइन बोर्ड से बद्दी का कोई बैंक अधिकृत करने की काफी अरसे से मांग कर रहे थे लेकिन इस बार सरकार ने मान लिया है और पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को इसके लिए अधिकृत किया है। यह अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी दर्शा रखा है। पंजाब नेशनल बद्दी की शाखा के महाप्रबंधक प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए उन्हें पंजीकरण कार्ड बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। जैसे ही सामग्री पहुंचेगी कार्ड बनाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें