फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर भी किया जागरूक

Fri, 08 Nov 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरगल में आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजित
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक मौके पर लोगों को दीं उपचार सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिकित्सा खंड सायरी के कुरगल में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में 90 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें ग्राम पंचायत हिन्नर और गौड़ा से भी स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए लोग पहुंचे। जांच के दौरान छह मधुमेह और पांच मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका उपचार शुरू कर दिया। इसी के साथ लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर जागरूक किया गया। इसी के साथ लोगों को दांत की देखभाल, क्षय रोग रोकथाम, नशा मुक्ति के उपचार की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। मौके पर लोगों में क्षय रोग के लक्षणों की भी जांच की गई।

गौर रहे कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब आरोग्य आयुष्मान शिविर भी शुरू हो गए हैं। देखने में आया है कि लोग मधुमय और उच्च रक्त चाप जैसी बीमारियों पर ध्यान नहीं देते हैं और उपचार करवाने के लिए अस्पतालों का रुख नहीं करते हैं। इससे ह्रदयघात जैसी दिक्कतें लोगों को आती हैं। कैंप में डॉ. आदिशी और विशेषज्ञों की टीम ने उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
लोगों को आयुष्मान आरोग्य शिविर के माध्यम से घरद्वार पर उपचार सुविधा दी जा रही है। इसी के साथ प्रवासियों को भी संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

-डॉ. एके सिंह
खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी व जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें