फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता : सुल्तानपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विस में किए 28 लाख रुपये के विकास कार्यों के किए शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/कसौली। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा है कि कसौली विस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विनोद सुल्तानपुरी धर्मपुर विकास खंड में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केंद्र हरिपुर, 2.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुख्य मार्ग से गांव बनगला तक संपर्क मार्ग, 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित कमलजीत के घर से मोहन लाल के घर तक पक्की सड़क का लोकार्पण और 9.1 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र खनेरी व 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान जगोटा का शिलान्यास किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। विधायक ने इस अवसर पर नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम, ग्राम पंचायत रणों के पूर्व प्रधान संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत अन्हेच के पूर्व प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के पूर्व प्रधान हरीश कौशल, ग्राम पंचायत हरिपुर के पूर्व उप प्रधान अफजल बेग, पूर्व बीडीसी सदस्य दलेंद्र शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें