परवाणू(सोलन)। लायंस क्लब परवाणू की ओर से नशे के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के स्कूलों से 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला क्षमता से ड्रग्स और नशे से दूर रहने के लिए तरह-तरह से संदेश दिए और नुकसान एवं फायदे का विवरण भी लिखा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ अध्यापक भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ पोस्टर्स को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें लोटस पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान अलका ने प्राप्त किया। जबकि यशिका दूसरे और मनन तीसरे स्थान पर रहीं। लायंस क्लब के रोहित मेहता, कालका अध्यक्ष एएल कुशवाह, विकास सेठ, पवन शर्मा, रामाशीष समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।