फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में एक विकास अधिकारी के सहारे चल रहा कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ की कमी के चलते इस बार कम की बीज के लिए गेहूं की बिजाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कृषि विभाग नालागढ़ में स्टाफ की कमी के चलते विभाग को अपना काम चलाने में दिक्कत आ रही है। यहां पर प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा मात्रा में गेहूं का बीज तैयार होता। यही नहीं लोगों को बीज मुहैया कराने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को भी पहुंचाने का काम होता, लेकिन हालात यह है कि चार विकास अधिकारी का काम के साथ-साथ 4 कृषि प्रसार अधिकारी का काम भी एक ही विकास अधिकारी से लिया जा रहा है।
कृषि विभाग नालागढ़ में मझौली में दो, रामशहर और नालागढ़ में एक-एक कृषि प्रसार अधिकारी का पद है। इस समय एक ही कृषि विकास अधिकारी है। यही नहीं 8 पद कृषि प्रचार अधिकारी के स्वीकृत हैं लेकिन रामशहर को छोड़ कर किसी भी विक्रय केंद्र में कृषि प्रचार अधिकारी नहीं है। जोघों, नालागढ़, मानपुरा, मझोली, दिग्गल और लोहार घाट में कृषि प्रचार अधिकारी नहीं है। नालागढ़ में इस बार 810 हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की बीज लगाया जा रहा है। इस बीज की देखरेख करना विभाग का काम है लेकिन स्टाफ के अभाव में यह कैसे संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ प्रदेश का सबसे उपजाऊ क्षेत्र है। यहां पर 77 पंचायतों की खेती का कार्य कृषि विभाग के जिम्मे है। इसके अलावा सरकार की ओर से आने वाली योजनाओं को भी समय समय पर विभाग को किसानों तक पहुंचाना होता है। ऐसे में दो लोग इस कार्य को कैसे अंजाम देंगे। विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं है। स्टाफ की कमी का असर धीरे-धीरे विभाग के कामों पर पड़ना शुरू हो गया है। पिछले वर्ष साढ़े 900 हेक्टेयर जमीन पर गेहूं का बीज तैयार किया था, लेकिन इस बार घट कर इसका क्षेत्र 810 हेक्टेयर रह गया है। अगर समय रहते सरकार ने स्टाफ नहीं भेजा तो अगले वर्ष क्षेत्र इससे भी कम हो सकता है।
कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें