नालागढ़ और बद्दी अस्पतालों में एलीजा विधि से लिए सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को चार नए मरीज पॉजिटिव आए हैं। नालागढ़ अस्पताल में एलीजा विधि से हुए 21 टेस्टों में से चार मरीजों में डेंगू पाया गया है। बीबीएन में इस वर्ष अब तक डेंगू के 106 मरीज हो गए हैं।
नालागढ़ अस्पताल के एसएमओ डाॅ. संयोग गुप्ता ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है। पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई रखें और पानी एक जगह पर जमा नहीं होने दें।
बीएमओ नालागढ़ डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि बीबीएन में डेंगू के चार नए मामले डिटेक्ट हुए हैं। कुल 106 मामलों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।