फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का निर्माण पूरा न होने पर भड़के किसान, दो घंटे किया चक्का जाम

Tue, 02 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
मंत्री, स्थानीय प्रशासन व विभागीय दावों के बावजूद तय समय 31 जुलाई तक साधुपूल का निर्माण पूरा न होने पर भड़के कारोबारियों, बागवानों और किसानों ने कंडाघाट चायल मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए साधुपुल पर चक्का जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंत्री, स्थानीय प्रशासन व विभागीय दावों के बावजूद तय समय 31 जुलाई तक साधुपूल का निर्माण पूरा न होने पर भड़के कारोबारियों, बागवानों और किसानों ने कंडाघाट चायल मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए साधुपुल पर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक वाहनों की अवाजाही बंद रही। बारिश के बीच दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासन व लोनिवि अधिकारियों समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाने की कोशिश होने लगी। वहीं संबंधित विभाग से एसोसिएशन ने लिखित रूप में साधुपुल निमार्ण का आश्वासन मांगा।

लेकिन मौके पर प्रशासन ने टालमटौल करते हुए जल्द लिखित में आश्वासन देने की का बात कहकर चक्का जाम खुलवाया। इस मौके पर उदय वीर, रंणजीत कपूर, बाबू राम, मोहन शर्मा, कमल चौपड़ा, संजय तिवारी, अशोक, भानू, प्रकाश, रविंद्र, मैनी, कृष्ण पाल, अमित सहित पुष्प संघ उत्पादन संघ के प्रधान बाबू राम, ओमप्रकाश, रूप सिंह ठाकुर, मदन ठाकुर, प्रदेश किसान सभा के प्रधान बलदेव ठाकुर आदि मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अभी बीस फीसदी पुल का कार्य पूरा होने को है।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन में उठा रहे नुकसान
होटल एसोसिएशन के प्रधान देविंद्र कुमार ने बताया कि प्रदर्शन व चक्का जाम साधुपुल के निर्माण में देरी व चायल बचाओ अभियान के तहत किया गया। साधुपुल के निर्माण में देरी के कारण होटल कारोबारियों को पर्यटक सीजन में नुकसान हो रहा है। लोग चायल वाया शिमला आना पसंद नहीं करते। जबकि साधुपुल न होने की वजह से अस्थाई मार्ग खतरे से खाली नहीं। वहीं किसानों व बागवानों को भी अपनी फसलों को सब्जी मंडी पंहुचाने भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चायल होटल एसोसिएशन 12 जुलाई को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था कि सरकार द्वारा साधुपुल का निमार्ण 31 जुलाई तक नही करती तो उग्र आंदोलन के लिए चेताया भी गया था। इसके बावजूद भी इस पुल का निमार्ण पूरा नही हो सका जिसके लिए सोमवार को चालय होटल एसोसिएशन, किसानों व बागवानों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया।  

अगस्त 2014 में टूटा था पुल
साधु पुल को टूटे 02 वर्ष हो गए है। अगस्त 2014 में टूटे इस पुल को सरकार अभी तक  इसकी जगह नए पुल का निमार्ण नही कर पाई है। हलांकि हाल ही में न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने इस पुल के निमार्ण कार्य को पूरा कर 31 जुलाई 2016 को जनता को देने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुल का निमार्ण अभी तक नहीं हो पाया है।

अब 15 सिंतबर का मिला आश्वासन
लोक निमार्ण विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासन द्वारा पुल निर्माण के लिए 15 सितबंर का समय का आश्वासन दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर इस तिथि को पुल का निर्माण कार्य पूरा नही होता है। तो चायल होटल एसोसिएशन, किसान, बागवान मंत्रियों का घेराव करेगी। इसके अलावा एनएच पर कंडाघाट के पास चक्का जाम होगा।
विज्ञापन


लिखित में आश्चासन की है मांग:दुल्टा
कंडाघाट एसडीएम नीलम दुल्टा ने बताया कि पुल का निमार्ण कार्य मौसम की खराबी के चलते धीमा है। यदि मौसम ने साथ दिया होता तो समय पर कार्य पूरा होता। अगर अब आगे भी मौसम ने साथ दिया तो 15 सितंबर तक काम पूरा होगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता का कहना है कि समय पर पुल का निर्माण करने की कोशिश की जाएगी।
ललित/ सतवीर /संजय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें