फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की खूनी झड़प पर सोलन में धरना

Wed, 05 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन की एसएफआई इकाई ने बुधवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन की एसएफआई इकाई ने बुधवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिमला विवि में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा एसएफआई के कार्र्यकर्ताओं पर किए हमले की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन


एसएफआई के परिसर अध्यक्ष संजीव पांटा ने कहा कि विवि में अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे छात्रों को दबाने के लिए एबीवीपी के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। कहा कि एबीवीपी पूरे प्रदेश के कॉलेजों में जाकर एसएफआई कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले करवाती है। इससे पहले भी नाहन में राज्यस्तरीय कार्यशाला के दौरान एबीवीपी ने तीन बार एसएफआई सदस्यों पर हमला किया। सचिव विकास ने मांग की एसफआई के सभी गिरफ्तार साथियों को जल्द से जल्द छोड़ा जाए अन्यथा एसएफआई द्वारा सोलन कॉलेज समेत पूरे प्रदेश में आंदोलन किए जाएंगे। इस दौरान अजय, शिल्पा, संजीव, विकास और पंकज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें