फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में शराब ठेका शिफ्ट करने से बवाल 

Wed, 05 Apr 2017 10:02 PM IST
सोलन, कंडाघाट, ब्यूरो
विज्ञापन
शराब ठेके के ख‌िलाफ अांदोलन करतीं मह‌िलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच के 220 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दुकानों को बंद करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिला सोलन में शराब ठेके के अब रिहायशी इलाकों में शिफ्ट होने लगे हैं। इससे जनता में आक्रोश है। शिमला-कालका एनएच-22 पर कंडाघाट में खुले शराब का ठेका चायल मार्ग के रिहायशी इलाके में शिफ्ट करने की कवायद से गुस्साई महिलाओं ने मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

 
विरोध स्वरूप एसडीएम की अनुपस्थिति में अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बाद में नारे लगाती हुईं महिलाएं पुलिस थाना पहुंचीं। जहां एसएचओ को ज्ञापन साैंपा गया। इसमें चेताया गया कि अगर शराब का ठेका चायल मार्ग पर रिहायशी इलाके में शिफ्ट हुआ तो उग्र प्रदर्शन होगा। साथ में चक्का जाम भी किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय अधीक्षक सरोज बाल नेगी ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। इससे पहले अर्की में लोग एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं। यहां वार्ड नंबर तीन में मांझू मार्ग पर ठेका शिफ्ट होने का विरोध कर रहा है।

यह जताई आपत्ति
बीशा पंचायत के उपप्रधान विनोद कुमार की अगुवाई में कोहरी गांव की वार्ड सदस्य रीता, सीतादेवी, शुष्मा, दशोदा, हिमा, अनीता, सुमन, शारदा देवी, तारावती, राधादेवी, सीमा देवी, सीता, आशा ठाकुर, सविता, सुमन ठाकुर, पूनम शर्मा, पुष्पा और सविता ने कहा कि जो ठेका पिछले कई वर्षों से चल रहा था, उसे एनएच 22 से स्थानांतरित करके कोहरी गांव के नजदीक कंडाघाट चायल रोड पर खोलने के फरमान निकाल दिए हैं। वह से रोजाना स्कूली बच्चे, कामकाजी महिलाओं का आना जाना होता है। साथ ही पर्यटकों का भारी जमावड़ा रहता है। ठेका खुलने से माहौल बिगड़ेगा और सबके लिए परेशानी होगी। 
विज्ञापन


यहां भी हो रहा है ठेके का विरोध
अर्की (सोलन)। अर्की में भी विरोध के स्वर बुलंद हैं। कोर्ट के आदेशों के बाद अर्की राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके को वार्ड नंबर तीन में अर्की मांजू मार्ग पर स्थान चयनित करने से महिलाओं समेत स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का तर्क है कि  ठेके के लिए चयनित जगह के नजदीक रिहायशी मकान हैं। कन्या और छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केवल 40 मीटर की दूरी पर है तथा यहां ठेका खोलने से विद्यार्थियों पर भी बुरा असर पड़ेगा। विरोध स्वरूप एक ज्ञापन एसडीएम अर्की को भी सौंपा और कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी रमेल कुमार, महिला मंडल की अध्यक्ष तथा समाज सेविका श्यामा कौंडल, यादव चंद, सीता राम, दीपक, पूर्व पार्षद तथा समाज सेवक रोशन लाल वर्मा, तुलसी गुप्ता, राजेश धीमान, रामचंद, अनीता गुप्ता तथा अन्य कई लोगों ने इस जगह पर ठेका खोलने का विरोध किया है।

39 ठेके बंद पर, कोटा नहीं कम
जिला सोलन में एनएच, स्टेट हाइवे में 39 ठेके बंद हुए हैं। इन्हें अब शिफ्ट करने की कवायद चली है। यह ठेके रिहायशी इलाकों में भी खुल रहे हैं। इसका विरोध शुरू हो गया है। शराब के ठेकों के आवंटन भी इसी के विरोध के चलते रद्द हुए हैं। जिला में 20 मार्च को हुई नीलामी में महज अर्की को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान के ठेके नीलाम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें