फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन कॉलेज में वीसी के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 26 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
एसएफआई की सोलन इकाई ने भी हल्ला बोल दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश विवि में एसएफआई की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर प्रशासन के नकारात्मक रवैये को लेकर एसएफआई की सोलन इकाई ने भी हल्ला बोल दिया है। मंगलवार को सोलन कॉलेज में वीसी का पुतला फूंककर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


राज्य कमेटी के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 20 दिन से विवि प्रशासन से मांग की जा रही है कि विवि के अंदर मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा रूसा प्रणाली से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। अंतिम सत्र में पढ़ रहे छात्रों के पिछले रुके हुए और नए रिजल्ट जल्द घोषित करने की मांग भी की थी। लेकिन विवि प्रबंधन ने कुछ नहीं किया। परिसर अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि विवि प्रशासन लगातार एसएफआई और छात्रों के आंदोलन को नकार रही है। यह सरकार और वीसी की तानाशाही है। राज्य और विपक्ष की सरकार ने तानाशाही को खुली छूट दे रखी है। हिमाचल के सभी कॉलेजों में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और एक माह के अंदर उनकी ग्रेजुएशन पूरी हो जाएगी। लेकिन रिजल्ट अभी तक नहीं निकल पाया है।
 
उन्होंने विवि के अंदर रूसा प्रणाली और विजन 20-20, पीपीपी मॉडल के जरिये पूरी शिक्षण व्यवस्था तथा शिक्षण संस्थानों को प्राइवेट हाथों में बेचे जाने की साजिश रची है। एसएफआई की सोलन इकाई विवि के छात्रों द्वारा उठाए गए आंदोलन में पूरी तरह उनके साथ है। इस मौके पर अजय, अरुण, शिल्पा, अंकित, विकास, मीना, प्रिया, मनीष, अरविन्य, अमन अंकिता और अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें