फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीन साल बाद हिमाचल-पंजाब को जोड़ने वाले दभोटा पुल पर कारों की आवाजाही शुरू

Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा  पुल के एपोर्च में मिट्‌टी डालकर भरते हुए- स्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन
-विकास की बात-
विज्ञापन

विधायक हरदीप बावा ने पुल के एक छोर पर डलवाया गटका
पंजाब सरकार पर बरसे विधायक, बोले विवाद में जनता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाले दभोटा पुल को सोमवार को विधायक हरदीप बावा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया। विधायक ने पुल के एक छोर पर गटका डलवाकर कारों की आवाजाही शुरू करवाई। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। विधायक ने लोगों से इस पुल पर फिलहाल बड़ा ट्रक व ट्रैक्टर न ले जाने की अपील की है।
विधायक हरदीप बावा ने कहा कि दभोटा पुल पिछले तीन साल से बंद था और लोगों को खड्ड के रास्ते होकर गुजरना पड़ रहा था। जुलाई 2023 में हुई भारी बरसात के दौरान पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुल का आधा हिस्सा पंजाब और आधा हिमाचल के अधीन आता है। इसके लिए दोनों राज्यों की ओर से डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और निर्माण कार्य पंजाब सरकार की ओर से करवाया जा रहा है। पुल की मरम्मत पर करीब 2 करोड़ 91 लाख 94 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल की कुल लंबाई 146 मीटर है, जबकि 41.7 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था।
विधायक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार का भुगतान नहीं होने के कारण पुल का करीब पांच फीसदी काम अभी भी अधूरा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल सरकार अपने हिस्से की राशि पहले ही पंजाब सरकार के पास जमा करवा चुकी है, इसके बावजूद ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जा रहा। कहा कि पिछले करीब एक माह से पुल का काम बंद है और एक छोर अभी पुल से नहीं जोड़ा गया है। बरसात के दौरान लोगों को खड्ड के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए लोगों के आग्रह पर फिलहाल चार पहिया वाहनों के लिए पुल को खोल दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने पंजाब सरकार से ठेकेदार की लंबित पेमेंट जल्द जारी करने और पुल का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की, ताकि बड़े वाहनों के लिए भी पुल को पूरी तरह खोला जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें