धर्मपुर (सोलन)। यंग फार्मर क्लब कंडा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंडा स्कूल के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। क्लब के प्रधान हेमंत ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 15 अगस्त तक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 50 टीमें दमखम दिखाएंगी। विजेता टीम को नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को भी नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कंडा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल होंगे।