फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीए में अब 60 और बीसीए में 80 सीटों पर मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सोलन में व्यावसायिक कोर्सों की सीटों में बढ़ोतरी
विज्ञापन

इस सत्र से दोनों पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति से होंगे संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज सोलन में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। कॉलेज प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र के लिए बीबीए और बीसीए संकायों में सीटों की संख्या में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र में प्रोफेशनल कोर्सों की भारी मांग को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सीटों के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इसमें बीबीए में पहले 40 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 60 हो गई हैं। वहीं बीसीए में पहले 60 सीटें थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 80 कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोलन डिग्री कॉलेज में वर्तमान में 4,000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। व्यावसायिक कोर्सों में सीटें सीमित होने के कारण हर साल कई मेधावी छात्र दाखिले से वंचित रह जाते थे। सीटों में इस वृद्धि से विशेष रूप से ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं को शहर में ही सस्ती दरों पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्राचार्य मनीषा कोहली ने बताया कि बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से ये दोनों पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत छात्रों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि कौशल-आधारित शिक्षा, अनिवार्य इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट कार्य, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शामिल रहेगा। कॉलेज में बीसीए पाठ्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी, जबकि बीबीए पाठ्यक्रम वर्ष 2010 में शुरू किया गया था। तब से ये कोर्स स्थानीय युवाओं के बीच कॅरिअर निर्माण के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। सीटों में इस बढ़ोतरी से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब अधिक छात्रों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें