फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी 19 तक कर सकेंगे आवेदन, 20 होगी मेरिट लिस्ट जारी
विज्ञापन

21 से 23 जून तक जमा होगी फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल /कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विद्यार्थी राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 20 जून को शाम 5:00 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के लिए 21 से 23 जून तक फीस जमा करवाने की तिथि निर्धारित की गई है। द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी संकायों में रोल ऑन प्रवेश प्रक्रिया 1 से 19 जून तक चलेगी। इन कक्षाओं के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 23 जून तय की गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन मनकोटिया ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में कोई समस्या आती है तो वह महाविद्यालय में गठित प्रवेश समितियों के सदस्यों अथवा कार्यालय से संपर्क कर सकता है। इसके लिए 01792-256090 फोन नंबर पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से 11 जून तक रहेगा। वहीं प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 12 से 19 जून तक पूर्व प्रवेश परामर्श सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें