फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इग्नू केंद्र सोलन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के तहत सोलन काॅलेज अध्ययन केंद्र में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी विवि के ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों की विस्तृत सूची उपलब्ध है। विद्यार्थी रुचि एवं आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। इग्नू के पाठ्यक्रम विशेष रूप से नौकरीपेशा व्यक्तियों, गृहिणियों, उद्यमियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और नियमित शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र सोलन से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें