फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिजली बिल न देने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
88 लाख रुपये वसूलने के लिए जारी किए जा रहे नोटिस
विज्ञापन


2,156 उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग ने करनी है वसूली

नोटिस के बावजूद बिल जमा न करवाएं तो कटेंगे कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। विद्युत बोर्ड नालागढ़ ने बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने नालागढ़ में 2,156 उपभोक्ताओं को नोटिस थमाने शुरू कर दिए हैं। ये उपभोक्ता नालागढ़, राजपुरा और मंझौली के हैं। इनसे बोर्ड ने करीब 88.56 लाख रुपये की राशि वसूलनी है। नोटिस के बावजूद बिल जमा नहीं किए गए तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को अतिरिक्त फीस भी भरनी होगी।

विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत बिजली के बिलों के पैसों पर कुंडली मार कर बैठे उपभोक्ताओं को विभाग को नोटिस थमाने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इन उपभोक्ताओं से विद्युत बोर्ड ने 1000 से 50,000 रुपये के बिलों की अदायगी लेनी है। बोर्ड पहले नोटिस और फिर कनेक्शन काटेगा। इसके बाद रि-कनेक्शन फीस भी अदा करनी पड़ेगी और तब जाकर बिजली कनेक्शन दोबारा लगेगा। नालागढ़ शहर सहित राजपुरा व मंझौली में करीब 10 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 2156 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड नालागढ़ के एसडीओ सीआर वर्मा ने कहा कि सब डिवीजन नालागढ़-1 के तहत विभाग ने बिजली बिल की 88 लाख 56 हजार 742 रुपये की बकाया राशि को वसूलने के लिए 2156 कमर्शियल व डोमेस्टिक उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें