फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेड़ काटने से टूटे बिजली तार, आधे घंटे रुका अतिक्रमण हटाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी जौणाजी रोड पर तीसरे दिन हटा पाया 50 मीटर तक अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर की जौणाजी सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम तीसरे दिन भी जारी रखी। अब तक लगभग 500 मीटर तक अतिक्रमण हटा दिया गया है। तीसरे दिन जेसीबी से दीवार हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम किया। वहीं कर्मचारी झाबल और हथोड़ी लेकर अतिक्रमण हटाते नजर आए। अतिक्रमण हटाने का काम एक पेड़ के कारण घंटे तक रोकना पड़ा। पहले पेड़ को मशीन की मदद से गिराने का प्लान बनाया गया, लेकिन बिजली तार के कारण पेड़ को काटकर ही गिराने की तैयारी की गई। आधे घंटे बाद पहले पेड़ के ऊपरी हिस्से को काटा गया, जिसे दीवार की ओर गिराया गया। जैसे ही पेड़ के तने को काटा गया तो उसकी चपेट में बिजली तार आ गए। तार टूटने के कारण बिजली बोर्ड से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम काे रोक दिया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को वहीं पर बंद करना पड़ा। इसके बाद बिजली तार को ठीक करने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

कोट
विभाग की ओर से तीसरे दिन केवल 50 मीटर तक ही अतिक्रमण को हटाया गया। पेड़ काटते समय बिजली तार टूट गए। इससे काम को रोकना पड़ा। विभाग ने बिजली बोर्ड को यहां से तार को हटाने के लिए कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


-ई. हमिंद्र शर्मा
एसडीओ लोक निर्माण विभाग, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें