फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गर्मियों में पीने के पानी का दुरुपयोग किया तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग ने बीबीएन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को चेताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गर्मियों के सीजन शुरू होते ही जलशक्ति विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं, ताकि लोगों को पानी के संकट की समस्या से न जूझना पड़े। जलशक्ति उपमंडल सहायक अभियंता अभिषेक मोहन कपिल ने बताया के जलसंकट से निपटने के लिए विभाग ने कमर कस ली है और फील्ड स्टाफ को भी निर्देश दे दिए हैं कि गर्मियों में सूखे जैसे हालात से निपटने के लिए कर्मठता से कार्य करना होगा।
सहायक अभियंता अभिषेक मोहन कपिल ने लोगों से आग्रह किया कि विभाग का सहयोग कर जागरूक नागरिक बनें। पानी का दुरुपयोग न करें। यदि किसी की ओर से पानी का दुरुपयोग जैसे टंकी ओवरफ्लो, सिंचाई में प्रयोग या टुल्लू पंप लगाकर कंस्ट्रक्शन वर्क में इस्तेमाल किया तो उसका पानी का कनेक्शन बिना किसी सूचना के जल आपूर्ति अधिनियम 1968 के तहत काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को स्वच्छ व शुद्ध जल देना जिम्मेदारी है। इसके लिए समय-समय पर पानी के स्रोतों व टैंकों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई भी करवाई जाती है। नालागढ़ प्रयोगशाला में पानी के सैंपल लाकर गुणवत्ता जांची जाती है, उसके बाद ही पानी का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें