फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छठ मेले में मोबाइल छीनने का दूसरा आरोपी भी काबू, सात फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं के लिए जरूरी..................................
विज्ञापन

बद्दी पुलिस ने बदायूं के विशाल को किया गिरफ्तार, अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेला
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। छठ पूजा मेले के दौरान मोबाइल फोन छीनने के मामले में बद्दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही इस मामले में बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल संख्या 21 पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार बिहार राज्य के बद्दी में रहने वाले प्रिंस ठाकुर ने छठ पूजा मेले के दौरान मोबाइल फोन छीनने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इससे पहले की कार्रवाई में बद्दी पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी राज, निवासी बठिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 मोबाइल फोन बरामद किए थे।
विज्ञापन

जांच को आगे बढ़ाते हुए बद्दी थाना पुलिस की टीम ने अब दूसरे आरोपी विशाल पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल के कब्जे से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसका पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है। एसपी विनोद धीमान ने आम जनता से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मेलों और सार्वजनिक आयोजनों में अपने मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिसकर्मियों या नजदीकी पुलिस थाने को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें