फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राज्यपाल से संतों ने की शिष्टाचार भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू छावनी के साथ लगते ध्यान योग आश्रम एवं आयुर्वेद शोध संस्थान के स्वामी ओमदेव योगतीर्थ व स्वामी प्रियव्रत योगतीर्थ ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। संतों ने राज्यपाल का कुशलक्षेम जाना तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा गो-संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने संस्थान के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में स्वास्थ्य, संस्कृति और गो सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में संतों और आध्यात्मिक संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें