फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की हत्या के बाद शिमला ठहरा था आरोपी

विज्ञापन
Accused stayed in a hotel in Shimla after murder at Dhyarighat
विज्ञापन
सोलन। ध्यारीघाट में 25 अक्तूबर की देर रात टैक्सी चालक की हत्या करने के बाद आरोपी एक रात के लिए शिमला के निजी होटल में ठहरा था। वारदात के दूसरे दिन 26 अक्तूबर को आरोपी ने शिमला से देहरादून के लिए बस ली थी। इसका खुलासा आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने किया है।
विज्ञापन

मामले की अन्य आरोपी मृतक टैक्सी चालक की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस ने टीम तैयार कर ली है। बुधवार को टीम महिला को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं मुख्य आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। आरोपी की निशानदेही पर भी पुलिस टीमों को भेज रही है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ एनएच पर ध्यारीघाट में प्रेम प्रसंग के चलते टैक्सी चालक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पत्नी और उसके प्रेमी ने ही हत्या की साजिश रची जिसके बाद प्रेमी ने कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के समीप टैक्सी चालक बाशिद खान की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी के मुख्य आरोपी शारिक खान के साथ करीब पिछले दो वर्षों से संबंध थे। इस बीच पति को पत्नी के अवैध संबंध के बारे में शक हो गया था। इसके बाद पत्नी ने पति की हत्या करने की साजिश प्रेमी के साथ रची और मृतक टैक्सी चालक को मौत के घाट उतारने के लिए दिल्ली से शिमला लाने का प्लान बनाकर उसकी हत्या कर दी। मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर है। अब महिला आरोपी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
पुलिस की पूछताछ जारी : एसपी
एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें कई और खुलासे होंगे। आरोपी की निशानदेही पर वारदात वाले क्षेत्र में पुलिस टीमों को भेजा जा रहा है। महिला आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बुधवार तक रवाना हो जाएगी। पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें