फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदान के नाम पर बैंक खाते से पैसे उड़ाने वाला पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर करीब एक लाख रुपये उड़ाने वाले हैकर को नालागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झारखंड की जेल में बंद था। पुलिस आरोपी को झारखंड के देवघर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर नालागढ़ लाई। कोविड टेस्ट के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

झारखंड के देवघर निवासी सुलतान अंसारी ने पिछले वर्ष नालागढ़ में रह रहे एक व्यक्ति के पांच रुपये गोदान के लिए मांगे। आरोपी ने कहा कि यह पांच रुपये उन्हें ऑनलाइन किया जाए। व्यक्ति ने पांच रुपये ऑनलाइन दे दिए लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर होते ही हैकरों ने उनके खाता खाली कर दिया। खाते में करीब एक लाख रुपये थे।
पीड़ित ने इसकी शिकायत नालागढ़ पुलिस में दर्ज करवाई लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। आरोपी सुलतान अंसारी किसी अन्य मामले में झारखंड की देवघर जेल में बंद था। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर उसे नालागढ़ लाई। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी का पहले कोविड टेस्ट होगा। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें