फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल्हाड़ी पंचायत में 200 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। गुल्हाड़ी पंचायत में 200 स्थानीय लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने से लोगों में मायूसी छाई रही। लोगों ने कहा कि नाम गायब होने से चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकें हैं। वोटर लिस्ट में नाम न होने से लोगों ने चुनाव आयोग के प्रति रोष प्रकट किया है। जानकारी के अनुसार गुल्हाड़ी पंचायत के मतदान केंद्र से पहले लोगों ने बूथ टेबल पर जब अपना नाम वोटर लिस्ट में ढूंढने लगे तो पता चला कि वोटर लिस्ट से नाम ही गायब है। इस कारण लोग मतदान करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से चुनाव में खड़े उम्मीदवार का आकलन भी बिगड़ सकता है। गुल्हाड़ी पंचायत में 1500 के करीब मतदाता हैं लेकिन वोटर लिस्ट में लगभग 200 लोगों के नाम गायब हैं। बबीता, आरती, धीरज, दीक्षा, यज्ञदत्त, पंकज, पूजा, डिंपल, लोकेश, मोहित, आरती, दुर्गाराम ने कहा कि पिछली बार जिन लोगों के मत का प्रयोग पंचायत चुनावों में किया था। इस बार उनके नाम ही लिस्ट से गायब हैं।
लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से गुल्हाड़ी पंचायत के सभी वार्डों की वोटर लिस्ट की जांच करने की मांग उठाई है। उधर, एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में हैं, वे ही मतदान कर सकते हैं। अगले चुनावों में कटे नामों को दर्ज करने का कार्य किया जाएगा।

People dissappointed as 200 names found missing from the list in Gulhari panchayat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें