फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला मार्ग शिवालिक नगर के समीप जमा हुआ बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी जमा होने से वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग परेशान
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों को पानी से निकलना भी हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप नालियां ब्लाक होने बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे पैदल चलने वाले व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप शुक्रवार रात व शनिवार सुबह के समय मार्ग पर पानी भर गया। इससे पैदल चलने वाले कामगारों को काफी परेशानी हुई। यहां पर लोनिवि की ओर से निकासी नालियां नहीं बनाई गई हैं। इससे पानी सड़क में जमा हो जाता है। यह पानी पहले सड़क के ऊपर से हरियाणा क्षेत्र में चला जाता था लेकिन अब यहां पर कंपनी व अन्य भवन निर्माण कार्य होने से काफी पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

भटोली कलां पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छरपाल कौशल व झाड़माजरी के हरबंस ठाकुर ने बताया कि यहां पर बारिश के पानी के लिए नाली नहीं है। इससे यह पानी सड़क पर जमा हो जाता है। पहले हरियाणा राज्य के शाहपुर की ओर खेतों में चला जाता था लेकिन अब दूसरी ओर पक्के मकान बनने से यह सड़क पर जमा रहता है। हल्की सी बारिश आने पर भी यहां पर लोगों को काफी दिक्कत रहती है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता ईश्वर चंद ठाकुर ने बताया कि यह समस्या उनके ध्यान में है। यहां पर सड़क को ऊंचा उठाने के साथ साथ नाली बनाने की जरूरत है, तभी यह जल भराव समाप्त हो सकता है। वह जल्द ही प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण करने के बाद यहां पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें