कालका-शिमला एनएच 22 पर कंडाघाट के डेढ़घराट के पास वैन और बस की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
- फोटो : Demo pic
कालका-शिमला एनएच 22 पर कंडाघाट के डेढ़घराट के पास वैन और बस की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल बेटी और पिता बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही बस को कब्जे में ले लिया है। इससे बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सवारियों को अन्य बसें पकड़कर गंतव्य की तरफ रवाना होना पड़ा।
पुलिस के अनुसार कंडाघाट के पास डेढ़घराट में चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी की बस की टक्कर सोलन की ओर आ रही वैन से हुई। इस कारण वैन में सवार चालक आत्मा राम और भानुप्रिया निवासी ध्यारीघाट घायल हो गए। घायलों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसआई मदनलाल ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।